इसके साथ ही भगवान गणेश घर-घर में विराजमान होकर सुशोभित हैं। हमारे घर में भी गत पाँच वर्ष जब से मेरे शिवा ने होश संभाला उसके गणेश प्रेम और जिद्द से भगवान गणेश की स्थापना की जा रही है। इस बारे में मैंने उसके बारे में अपने ब्लाॅग पर गणपति में रमें बच्चे नाम से एक पोस्ट लिखी। तब मेरा शिवा पहली कक्षा में पढ़ता था। अब वह तीसरी कक्षा में है और हिन्दी-अंग्रेजी बहुत अच्छे से पढ़ लेता है। इसके साथ ही भले ही उनके स्कूल में संस्कृत छठवीं कक्षा से पढ़ाई जाती है, लेकिन उसे अभी से संस्कृत पढ़ने में विशेष रूचि है। इसी के चलते वह चुपके से एक कापी में किसी किताब या समाचार पत्र-पत्रिका से गणेश जी से बारे में छपा चुपके-छुपके लिखता रहता है और उनकी विभिन्न आकृतियां उकेरता रहता है। अभी उसने मुझे अपनी कापी में लिखे भगवान गणेश के संस्कृत नाम- ऊँ गणाधिपतये नमः, ऊँ विध्ननाशाय नमः, ऊँ ईशपुत्राय नमः, ऊँ सर्वासिद्धिप्रदाय नमः, ऊँ एकदंताय नमः, ऊँ कुमार गुरवे नमः, ऊँ मूषक वाहनाय नमः, ऊँ उमा पुत्राय नमः, ऊँ विनायकाय नमः, ऊँ ईशवक्त्राय नमः पढ़कर सुनाये तो मुझे आश्चर्य हुआ। जिज्ञासावश पूछा तो बताया कि दीदी से मैंने पढ़ना सीखा है और अबकी बार गणेशजी की पूजा मैं खुद ही करूँगा इसके लिए आपको मेरे गणपति के लिए लड्डू और मोदक बनाने होंगे।


भगवान गणेश जी सर्वत्र किसी न किसी रूप में पूजे जाते हैं, उनके बारे में जितना कहा जाय, लिखा जाय कम है। आज सिंघ और तिब्बत से लेकर जापान और श्रीलंका तक तथा भारत में जन्मे प्रत्येक विचार एवं विश्वास में गणपति समाए हैं। जैन सम्प्रदाय में ज्ञान का संकलन करने वाले गणेश या गणाध्यक्ष की मान्यता है तो बौद्ध के वज्रयान शाखा का विश्वास कभी यहां तक रहा है कि गणपति के स्तुति के बिना मंत्रसिद्धि नहीं हो सकती। नेपाल तथा तिब्बत के वज्रयानी बौद्ध अपने आराध्य तथागत की मूर्ति के बगल में गणेश जी को स्थापित रखते रहे हैं। सुदूर जापान तक बौद्ध प्रभावशाली राष्ट्र में भी गणपति पूजा का कोई न कोई रूप मिल जाता है। प्रत्येक मनुष्य अपने शुभ कार्य को निर्विध्न समाप्त करना चाहता है। गणपति मंगल-मूर्ति हैं, विध्नों के विनाशक हैं। इसलिए इनकी पूजा सर्वप्रथम होती है। शास्त्रों में गणेश को ओंकारात्मक माना गया है, अतः उनका सबसे पहले पूजन होता है।
भगवान गणेश जी के अनूठी शारीरिक संरचना से हमें बहुत सी बातें सीखने को मिलती है। जैसे- उनका बड़ा मस्तक हमें बड़ी और फायदेमंद बातें सोचने के लिए प्रेरित करता है तो छोटी-छोटी आंखे हाथ में लिए कार्यों को उचित ढंग से और शीघ्र पूरा करने की ओर इशारा करती हैं। उनके सूप जैसे बड़े कान हमें नये विचारों और सुझावों को धैर्यपूर्वक सुनने की सीख देते हैं तो लम्बी सूंड हमें अपने चारों ओर की घटनाओं की जानकारी और ज्यादा सीखने के लिए प्रेरित करती हैं । उनका छोटा मुंह हमें कम बोलने की याद दिलाता है तो जीभ हमें तोल मोल के बोल की सीख देती है।
जय श्री गणेश!
सभी को गणेशोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें।
कविता रावत
सुन्दर आलेख है, गणेशोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें आपको भी !
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएंजय श्री गणेश!
आपकी यह उत्कृष्ट प्रस्तुति कल शुक्रवार (29.08.2014) को "सामाजिक परिवर्तन" (चर्चा अंक-1720)" पर लिंक की गयी है, कृपया पधारें और अपने विचारों से अवगत करायें, चर्चा मंच पर आपका स्वागत है, धन्यबाद।
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर. गणेशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं.
जवाब देंहटाएंनई पोस्ट : कि मैं झूठ बोलिया
Its like you read my mind! You appear to know so much about
जवाब देंहटाएंthis, like you wrote the book in it or something.
I think that you can do with some pics to drive the message home a little bit,
but other than that, this is magnificent blog.
A fantastic read. I will certainly be back.
Feel free to surf to my web blog ... Manfaat buat
बहुत-बहुत सुन्दर
जवाब देंहटाएंगजानन महाराज की जय!!!!
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामना!!
सभी देवो में गणेश जी ही है जो बच्चों को अपने जैसे प्यारे लगते है तभी तो गणपति बप्पा खूब भाते हैं ..
जवाब देंहटाएंगणेश जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाऐ....
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामना!!
जवाब देंहटाएंजय गजानन
जवाब देंहटाएंसच में रौनक ही अलग होती है इस उत्सव के माहौल में ....
गणेश उत्सव पर आपने बहुत विस्तृत और रोचक जानकारी दी है
जवाब देंहटाएंहार्दिक शुभकामनायें!
कविता जी! गणेश जी तो बेटे के रूप में आपके घर में ही विराजमान हैं।
जवाब देंहटाएंएक दो तीन चार
गणपति जी की जय जयकार
जय गजानन महाराज की !!!
सुन्दर आलेख!
जवाब देंहटाएंगणेशोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें!!!
बहुत सुन्दर सामयिक प्रस्तुति। गणेशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ!!
जवाब देंहटाएंबढ़िया प्रस्तुति व लेखन , आ. धन्यवाद व गणेशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं !
जवाब देंहटाएंInformation and solutions in Hindi ( हिंदी में समस्त प्रकार की जानकारियाँ )
शिव है तो गणेश के करीब होगा ही
जवाब देंहटाएंगणेश चतुर्थी की शुभकामनायें!!
जय जय श्री गणेश!
जवाब देंहटाएंगणेशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं!
बहुत सुन्दर आलेख .......गणपति बप्पा मोरिया, पुढ़च्यावर्षी लौकर या।
जवाब देंहटाएंगणेश चतुर्थी की बधाई..
गणपति बप्पा मोरिया
जवाब देंहटाएंगणेशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं!
सुन्दर आलेख !
जवाब देंहटाएंयहाँ दिल्ली मे भी अब सड़कों पर सैंकड़ों मूर्तियाँ दिखाई देती हैं ! कितने ही लोगों को रोजगार मिल रहा है ...
Hi there, i read your blog ochasionally and i
जवाब देंहटाएंown a similar oone and i was just curious if you get a lott of spam feedback?
If so hoow do you reduce it, any plugin or anything
you ccan advise? I get so much lately it's driving me mad so any assistance is very much appreciated.
Feel free too visit my web site: Las Vegas Appliance Repairman
बहुत सुन्दर प्रस्तुति
जवाब देंहटाएंगणपति बप्पा मोरिया
जवाब देंहटाएंगणेशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं!
भारत की पहचान हैं ये पर्व।
जवाब देंहटाएंसुंदर विवरण।
शुभकामनाएं।
बेहतरीन प्रस्तुति... अनुपम दृश्य...
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर प्रस्तुति...शुभकामनायें!
जवाब देंहटाएंवक्रतुण्ड महाकाय सुर्यकोटि समप्रभ, निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा !
जवाब देंहटाएंVery fine post.
जवाब देंहटाएंjai Ganesh deva.
इन्सान सीखना चाहे तो बहुत कुछ सीख रक्त है हर किसी से ... और फिर गणपति तो हैं ही ऐसे देवता जो ज्ञान के भण्डार हैं ...
जवाब देंहटाएंजय हो बाप्पा की ....
जय गणेश
जवाब देंहटाएंबहुत सुन्दर आलेख
उत्कृष्ट प्रस्तुति
सादर ---
आदरणीया मेरे ब्लॉग में भी पधारा करें --
भीतर ही भीतर ------
जय गजानन
जवाब देंहटाएंजय गणेश
बहुत सुन्दर आलेख
जय गणेश देवा।
जवाब देंहटाएंविघ्न हरो जन-जन के।
--
सुन्दर प्रस्तुति।
Sunder aalekh... Ganpati bappa morya....
जवाब देंहटाएं