रिमझिम बरखा की रुनझुन में | वर्षा ऋतु सुंदर गीत | Monsoon Hindi Song | - Kavita Rawat Blog, Kahani, Kavita, geet, bhajan, Lekh, Yatra vritant, Sansmaran, Bacchon ka Kona
ब्लॉग के माध्यम से मेरा प्रयास है कि मैं अपनी कविता, कहानी, गीत, गजल, लेख, यात्रा संस्मरण और संस्मरण द्वारा अपने विचारों व भावनाओं को अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्व निर्वहन के साथ-साथ सरलतम अभिव्यक्ति के माध्यम से लिपिबद्ध करते हुए अधिकाधिक जनमानस के निकट पहुँच सकूँ। इसके लिए आपके सुझाव, आलोचना, समालोचना आदि का हार्दिक स्वागत है।

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

रिमझिम बरखा की रुनझुन में | वर्षा ऋतु सुंदर गीत | Monsoon Hindi Song |

बारिश की बूँदों के साथ प्रकृति के सुंदर निखार और उमंग को व्यक्त करता एक बेहद खूबसूरत वर्षा गीत — "रिमझिम बरखा की रुनझुन में"


रिमझिम बरखा की रुनझुन में, नया राग जागा रे,
आई बरखा की ऋतु सुंदर, चहुँओर मगन मन भागा रे!
छलक पड़ा आकाश का गागर, बरसें शीतल बूँदें,
प्यासी धरती के अँगना में, मल्हार सुनावें बूँदें!
रिमझिम बरखा की रुनझुन में...

बड़ी उदास थी जो रे धरती, ओढ़ी हरी चुनरिया,
गगन झुका धरती को छूने, छाई मधुर उमंगिया।
बादल ने जब ढोल बजाया, बिजली चम-चम चमकी,
पूरब की इस ठंडी हवा में, हर एक कलियाँ महकीं!
रिमझिम बरखा की रुनझुन में...

नीम तले गुड़हल और बेला, मुस्काए ले अंगड़ाई,
सौंधी-सौंधी मिट्टी महकी, भूली यादें लौट आईं।
छोटे-छोटे पौधे जागे, जियरा मोर हुलासा,
देखो वन में मोर नाचे, जागा मन का बिस्वासा!
रिमझिम बरखा की रुनझुन में...

आषाढ़ मास की पहली बूँदिया, नस-नस चेतना लाई,
सोई हुई इस सगरी सृष्टि को, पल में जगाने आई।
हँस पड़ा कुदरत का कोना, सुंदर सपने जागे,
मन के सूखे इस अँगना में, प्रीत के अंकुर जागे!
रिमझिम बरखा की रुनझुन में...

... कविता रावत


5 टिप्‍पणियां:

Digvijay Agrawal ने कहा…

 आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों के आनन्द में  शनिवार 01अगस्त 2026 को लिंक की जाएगी ....  http://halchalwith5links.blogspot.in  पर आप भी आइएगा ... धन्यवाद!

M VERMA ने कहा…

सुमधुर

सुशील कुमार जोशी ने कहा…

सुंदर

Anita ने कहा…

सावन की सुंदर छवि उकेरी है आपने

हरीश कुमार ने कहा…

बहुत सुंदर

क्या आपको यह रचना पसंद आई?

ऐसी ही और रचनाओं के लिए मुझसे जुड़ें: