12 फीट 8 इंच का लौंग तुलसी का पौधा: 'इंडिया स्टार वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' द्वारा मिली मान्यता - Kavita Rawat Blog, Kahani, Kavita, geet, bhajan, Lekh, Yatra vritant, Sansmaran, Bacchon ka Kona
ब्लॉग के माध्यम से मेरा प्रयास है कि मैं अपनी कविता, कहानी, गीत, गजल, लेख, यात्रा संस्मरण और संस्मरण द्वारा अपने विचारों व भावनाओं को अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्व निर्वहन के साथ-साथ सरलतम अभिव्यक्ति के माध्यम से लिपिबद्ध करते हुए अधिकाधिक जनमानस के निकट पहुँच सकूँ। इसके लिए आपके सुझाव, आलोचना, समालोचना आदि का हार्दिक स्वागत है।

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

12 फीट 8 इंच का लौंग तुलसी का पौधा: 'इंडिया स्टार वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' द्वारा मिली मान्यता

The Tallest Clove Basil (Ocimum gratissimum) Plant)

प्रकृति के प्रति मेरा प्रेम और बागवानी का यह सफर आज एक ऐतिहासिक पड़ाव पर पहुँच गया है। मुझे यह बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता और गर्व हो रहा है कि मेरे द्वारा उगाए और सहेजे गए लौंग तुलसी (Ocimum gratissimum) के पौधे को 'इंडिया स्टार WORLD RECORDS' द्वारा दुनिया के सबसे ऊँचे लौंग तुलसी के पौधे (12 फीट 8 इंच) के रूप में मान्यता दी गई है।
      20 अगस्त 2026 को मुझे 'हॉर्टिकल्चर एंड प्लांट कंजर्वेशन' के तहत 'The Human Story' श्रेणी में इस आधिकारिक रिकॉर्ड प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है।
इस यात्रा के कुछ विशेष पहलू:
रिकॉर्ड शीर्षक: द टॉलेस्ट लौंग तुलसी (ओसीमम ग्रेटिसिमम) प्लांट (The Tallest Clove Basil (Ocimum gratissimum) Plant)
पौधे की ऊँचाई: 12 फीट 8 इंच
श्रेणी: हॉर्टिकल्चर एंड प्लांट कंजर्वेशन (बागवानी एवं वनस्पति संरक्षण)
मेरे अनुभव के कुछ शब्द
   
बागवानी मेरे लिए केवल एक शौक नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने और उसकी सेवा करने का एक माध्यम है। जब मैंने इस पौधे को लगाया था, तब केवल इसकी सही देखभाल, पोषण और स्वास्थ्य पर ध्यान दिया। दिन-प्रतिदिन इसकी बढ़ती ऊँचाई और मजबूती मेरे धैर्य और समर्पण का परिणाम बनती गई।
       यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि प्रकृति की उस अद्भुत शक्ति का है जो सही देखभाल और प्रेम मिलने पर पनपती है।
मेरा संदेश
       यदि हम ठान लें, तो अपने घर के छोटे से आँगन या बाल्कनी से भी प्रकृति संरक्षण का एक बड़ा संदेश दिया जा सकता है। मेरी यह कोशिश आप सभी को अपने आसपास हरियाली बढ़ाने, पेड़-पौधों से जुड़ने और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित कर सके, यही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।
आप सभी के स्नेह, शुभकामनाओं और समर्थन के लिए हृदय से धन्यवाद!
- कविता रावत


6 टिप्‍पणियां:

Nanhey Lal Tandekar ने कहा…

Great achievement.

बेनामी ने कहा…

Bahut bahut badhai

Priyanka Singh ने कहा…

Heartiest congratulations on this remarkable World Record! 🏆🌿 Your passion for nature has blossomed into an extraordinary achievement. 🌱👏

Sudha Devrani ने कहा…

हार्दिक बधाई आपको💐💐
इस पौधे को इतना बड़ा और स्वस्थ बनाये रखने के लिए आपने जो मेहनत से देखभाल की उसके लिए आप इस सम्मान की सच्ची अधिकारी हैं । ढ़ेर सारी शुभकामनाएं ।

कविता रावत ने कहा…

धन्यवाद जी,,यह खुश और अधिक होगी जब लिम्का और गिनीज़ बुक में नाम दर्ज़ होगा। अभी लिम्का बुक वालों ने 🆔 दी है, approved कर दिया है लेकिन वे वर्ष 2028 के एडिशन में सम्मिलित करेंगे,,

बेनामी ने कहा…

बहुत सुंदर हार्दिक बधाई आपको आलोक रंजन त्रिपाठी इंदौर

क्या आपको यह रचना पसंद आई?

ऐसी ही और रचनाओं के लिए मुझसे जुड़ें: