भाग्य हमेशा साहसी इंसान का साथ देता है - Kavita Rawat Blog, Kahani, Lekh, Yatra vritant, Sansmaran, Bacchon ka Kona
ब्लॉग के माध्यम से मेरा प्रयास है कि मैं अपने विचारों, भावनाओं को अपने पारिवारिक दायित्व निर्वहन के साथ-साथ कुछ सामाजिक दायित्व को समझते हुए सरलतम अभिव्यक्ति के माध्यम से लिपिबद्ध करते हुए अधिकाधिक जनमानस के निकट पहुँच सकूँ। इसके लिए आपके सुझाव, आलोचना, समालोचना आदि का स्वागत है। आप जो भी कहना चाहें बेहिचक लिखें, ताकि मैं अपने प्रयास में बेहत्तर कर सकने की दिशा में निरंतर अग्रसर बनी रह सकूँ|

गुरुवार, 8 दिसंबर 2016

भाग्य हमेशा साहसी इंसान का साथ देता है

बिना साहस कोई ऊँचा पद प्राप्त नहीं कर पाता है।
निराश होने पर कायर में भी साहस आ जाता है।।

मुर्गा अपने दड़बे पर बड़ा दिलेर होता है।
कुत्ता अपनी गली में शेर बन जाता है।।

शेर की मांद में घुसने पर ही उसका बच्चा पकड़ा जा सकता है।
स्वयं को सुरक्षित देखकर कायर अपने दुश्मन को ललकारता है।।

साहस के बल पर बहुत बड़े डर को भी छिपा सकते हैं।
कायर अपनी मौत से पहले कई बार मरते हैं।।

लज्जित होकर जीने से सम्मानपूर्वक मरना भला होता है।
भाग्य हमेशा साहसी इंसान का साथ देता है।।

18 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत ही अच्छा post है, share करने के लिए धन्यवाद। :) :)

    जवाब देंहटाएं
  2. आपकी लिखी रचना "पांच लिंकों का आनन्द में" शुक्रवार 09 दिसम्बर 2016 को लिंक की गई है.... http://halchalwith5links.blogspot.in पर आप भी आइएगा....धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  3. जिसमें साहस नहीं वह कुछ नहीं कर पाता है दुनिया में आकर ..........सुन्दर पंक्तियाँ ...........

    जवाब देंहटाएं
  4. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शुक्रवार (09-12-2016) को नहीं ठोक पाया कभी, वह तो अपनी पीठ; चर्चामंच 2551 पर भी होगी।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    जवाब देंहटाएं
  5. सत्य झलक रहा है हर छंद से ... कायर इंसान बार बार मरता है ... अपने आप से ही कतरता है ... बहुत सुंदर लिखा है ...

    जवाब देंहटाएं
  6. बेनामी09:30

    बढ़िया

    जवाब देंहटाएं
  7. ठंढ में गर्मी का एहसास आपकी लेखनी को नमन

    जवाब देंहटाएं
  8. बहुत सुन्दर ...

    जवाब देंहटाएं
  9. वाह!अति सुंदर, कविता में नया बेहतरीन प्रयोग !

    जवाब देंहटाएं
  10. बहुत सुन्दर अभिव्यक्ति।

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत सच्ची और सूंदर रचना |

    जवाब देंहटाएं
  12. धन्यवाद कविता जी । आपने बहुत अच्छी बात कही भाग्य हमेशा साहसी इन्सान का ही सााथ देता हैं ।

    जवाब देंहटाएं