हिन्दी दिवस है लाया
आया रे आया हमारा
हिन्दी दिवस है आया
दुनिया के कोने कोने
देखो हिंदी चमकने लगी
जनजन की भाषा बनकर
देखो जड़ें जमाने चली
देश परदेश देखो कैसे
हिंदी ने परचम फहराया
आया रे आया हमारा
हिन्दी दिवस है आया
14 सितम्बर दिन हमारा
हिन्दी दिवस है लाया
आया रे आया हमारा
हिन्दी दिवस है आया
घर दफ्तर दहलीज लांघकर
देखो हिंदी इंटरनेट पर छाई है
तोड़ रंग ढंग जात पात भेद
देखो कैसे सबके मन भाई है
आन हमारी शान हमारी
जग को हिंदी है भाया
आया रे आया हमारा
हिन्दी दिवस है आया
14 सितम्बर दिन हमारा
हिन्दी दिवस है लाया
आया रे आया हमारा
हिन्दी दिवस है आया
... कविता रावत
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें