हँसमुख चेहरा लुभाता उसका सूरत दिखती भोली-भली - Kavita Rawat Blog, Kahani, Kavita, Lekh, Yatra vritant, Sansmaran, Bacchon ka Kona
ब्लॉग के माध्यम से मेरा प्रयास है कि मैं अपनी कविता, कहानी, गीत, गजल, लेख, यात्रा संस्मरण और संस्मरण द्वारा अपने विचारों व भावनाओं को अपने पारिवारिक और सामाजिक दायित्व निर्वहन के साथ-साथ सरलतम अभिव्यक्ति के माध्यम से लिपिबद्ध करते हुए अधिकाधिक जनमानस के निकट पहुँच सकूँ। इसके लिए आपके सुझाव, आलोचना, समालोचना आदि का हार्दिक स्वागत है।

शनिवार, 29 जुलाई 2023

हँसमुख चेहरा लुभाता उसका सूरत दिखती भोली-भली


कुछ शर्माती कुछ सकुचाती
जब आती बाहर वो नहाकर
मन ही मन कुछ कहती
उलझे लट सुलझा सुलझाकर

झटझट झटझट झरझर झरझर
बूंदें गिरतीं बालों से पल-पल
दिखतीं ये मोती सी मुझको
या ज्यों झरता झरने का जल

झर झर झरता झरने सा जल
झर झर झरता झरने सा जल  

तिरछी नजर घुमाती वो
अधरों पे  मदिर मुस्कान लिए
कभी निहारे एकटक होकर 
पलकों ज्योँ आराम दिए

हँसमुख चेहरा लुभाता उसका
सूरत दिखती भोली-भली
कभी लगती खिली फूल सी
कभी दिखती कच्‍ची कली

खिला यौवन उपवन जैसा 
नाजुक कली सुकोमल गात  
वो वसंत की चितचोर डाली
मैं पतझड़ सा बिखरा पात 




 

34 टिप्‍पणियां:

कडुवासच ने कहा…

...सुन्दर रचना!!!

बेनामी ने कहा…

bahut hi behtareen rachna.....
achha warnan....
yun hi likhte rahein..
regards...
meri nayi kavita bhi jaroor padhein...

Dev ने कहा…

वाह !!....बसंत को बहुत ख़ूबसूरती और चंचलता के साथ आपने पेश किया है .........बहुत ही लाजवाब रचना .

M VERMA ने कहा…

पट-पट-पट,झटक-झटककर
बूंदें गिरतीं बालों से पल-पल
वाह बसंत का मानवीकरण आपने बहुत सुन्दरता से किया है
बहुत सुन्दर

Udan Tashtari ने कहा…

बहुत उम्दा!

संगीता स्वरुप ( गीत ) ने कहा…

खूबसूरत रचना

संजय भास्‍कर ने कहा…

हमेशा की तरह आपकी रचना जानदार और शानदार है।

Amitraghat ने कहा…

...उम्दा.."

पी.सी.गोदियाल "परचेत" ने कहा…

तिरछी नजर घुमाती वो
अधरों पर मदिर मुस्कान लिए
कभी एकटक निहारती
पलकों को जैसे आराम दिए
बहुत सुन्दर रचना कविता जी , एक बात और कहूंगा कि जिस पेड़ का चित्र आपने साथ में लगाया उस पर लगे फलों को देख मुह में पानी आ गया ! खटाई बहुत प्रिय डिश हुआ करती थी कभी सर्दियों की दोपहर की !

rashmi ravija ने कहा…

बहुत ही ख़ूबसूरत, रचना

राजेश उत्‍साही ने कहा…

कविता जी मन प्रसन्‍न हुआ। एक सुझाव है। अगर हर चार पंक्तियों के बीच आप एक एंटर स्‍पेश दे देंती तो रचना पढ़ने में और आनंद आता। क्‍योंकि कविता की चार-चार पंक्तियां अपने आप में संपूर्ण हैं। बधाई।

मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा…

wo basant ki chitchor daali............:)

Kavita jee.......aapne to apne andar male figure ko feel karke badi pyari baat kah daali........hai na!!

Kash!! aise soch ham me bhi aata........:P

bahut khubsurat........bahut pyari
RACHNA!!

सम्वेदना के स्वर ने कहा…

कमाल है कविता जी...क्षमा चाहूँगा ..शुरूआती पंक्तियों को पढकर लगा जैसे किसी पुरुष के मुख से सद्यःस्नाता स्त्री का वर्णन है... बहुत खूब..

वन्दना अवस्थी दुबे ने कहा…

वो वसंत की चितचोर डाली
मैं पतझड़ सी बिखरी बिखरी!
बहुत सुन्दर प्रकृति-चित्रण. सुन्दर रचना

मनोज कुमार ने कहा…

उत्तम अभिव्यक्ति।

डॉ. महफूज़ अली (Dr. Mahfooz Ali) ने कहा…

खूबसूरत शब्दों से संजोयी खूबसूरत रचना.... खूबसूरती से दिल को छू गई....

ताऊ रामपुरिया ने कहा…

बहुत सुंदर रचना, शुभकामनाएं.

रामराम.

वाणी गीत ने कहा…

वसंत का बहुत खूबसूरत वर्णन ...मगर वसंत में पतझड़ का क्या काम ...झूम लीजिये वसंत के संग में ...पतझड़ भी सावन हो जाएगा ...!!

Indranil Bhattacharjee ........."सैल" ने कहा…

हँसमुख चेहरा लुभाता उसका
सूरत दिखती भली-भली
कभी लगती खिली फूल सी
कभी दिखती कच्‍ची कली

बहुत सुन्दर पंक्तियाँ ! बढ़िया रचना !

बेनामी ने कहा…

वो वसंत की चितचोर डाली
मैं पतझड़ सी बिखरी बिखरी!
क्यूँ खुद को भी ऐसा ही बना डालिए - सुंदर रचना के लिए बधाई

शोभना चौरे ने कहा…

bahut sundar kavita .

Ashish (Ashu) ने कहा…

वाह क्या रचना प्रस्तुत की आपने..सुंदर भावपूर्ण और लयबद्ध वाकी बहुत सुन्दर रचना है बसंत का सजीव वर्णन ..आभार

दिगम्बर नासवा ने कहा…

पट-पट-पट,झटक-झटककर
बूंदें गिरतीं बालों से पल-पल
दिखतीं ये मोती सी मुझको
या ज्यों झरता झरने का जल

Sundar bhaav .. lay liye .. basant ka jeeta jaagta varnan kiya hai aapne ... bahut madhur rachna ..

Urmi ने कहा…

बहुत सुन्दर भाव और अभिव्यक्ति के साथ आपने लाजवाब रचना लिखा है जो प्रशंग्सनीय है!

हर्षिता ने कहा…

बहुत ही खुबसूरत प्रस्तुति।

रश्मि प्रभा... ने कहा…

kavi kee kalam basant kee daali kisi heer se kam nahin

शरद कोकास ने कहा…

गर्मी के मौसम मे बसंत की कविता पढ़कर अच्छा लगा

HBMedia ने कहा…

aapne mere blog gaurtalab par aakar mera hausla badhaya..Shukriya!
main jab aapki rachnaye padhata hoon to mujhe apni sachayi ka ehsas ho jaaa hai..jaise "sagar mein gagar"

Rajeev Nandan Dwivedi kahdoji ने कहा…

हाय गजबे हो आंटी !!

हरकीरत ' हीर' ने कहा…

कुछ शर्माती कुछ सकुचाती
आती बाहर जब वो नहाकर
मन ही मन कुछ कहती
उलझे बालों को सुलझाकर


वाह....!
छंदबद्ध सुंदर शब्द बंधन .....!!

रविंद्र "रवी" ने कहा…

लाजवाब पेशकश!
वाह वाह वाह !!!

विजय मधुर ने कहा…

sarachnayen sachmuch utkrist hain.

Unknown ने कहा…

AAP PRERNA KI DEVI HO PARNAAM

विजय मधुर ने कहा…

जन्हा एक ओर बाढ़ से लोग परेशान हैं
वन्ही बसंत के आगमन का मधुर सन्देश
मन को सुकून पंहुचाता है. |